पंजाब में भ्रष्टाचार रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जालंधर विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने होशियारपुर के बुल्लोवाल थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) रमन कुमार और सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) गुरदीप सिंह को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन पर एक व्यक्ति से लगभग 1.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, होशियारपुर जिले के असलापुर गांव के एक निवासी ने मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद दोनों पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके भतीजे के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने उसके बेटे को भी इस केस में फंसाने की धमकी दी और उसे बचाने के बदले 1.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में मोलभाव कर यह रकम 1 लाख रुपये तय कर दी गई।

शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड कर विजिलेंस ब्यूरो को सबूत के तौर पर सौंप दी। जांच और कानूनी सलाह के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7A, BNS की धारा 61(2) और एनडीपीएस एक्ट की धारा 59 के तहत मामला दर्ज किया।
विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज के एसएसपी हरप्रीत सिंह मंदर ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर किया नमन, बोले- बाबा साहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार
- ब्रिगेडियर के साथ मारपीट मामलाः पत्नी ने सुनाई आपबीती, दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल, बोलीं- हम चिल्लाते रहें लेकिन कोई बचाने नहीं आया
- Leather Bag Cleaning Tips : लेदर बैग को सालों साल रखना ही नए जैसा, तो इस तरह से करें सफाई …
- अवैध उत्खनन बना जानलेवा: खनन माफियाओं का कहर, पत्थर लदे ट्रैक्टर की चपेट में युवक की मौत, गांव में दहशत
- अंबाला नगर निगम चुनाव: वार्ड-8 में तेज हुई सियासी हलचल, मीना ढींगरा की टीम ने संभाली कमान
