बठिंडा. पंजाब में नशा तस्करी को रोकने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है. जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से हेरोइन, प्रतिबंधित कैप्सूल, नशीली गोलियां और अवैध शराब बरामद की है.
नशीली सामग्री हुई जप्त
आपको बता दें कि जिले में कई स्थानों में चेकिंग की गई.
थाना कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड के पास गश्त के दौरान गुरनैब सिंह निवासी गांव गोबिंदपुरा को 600 प्रतिबंधित कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया. इसी थाना क्षेत्र में लवप्रीत सिंह निवासी गांव रोड़ी कपूरा, जिला फरीदकोट को 20 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने कैंट रिंग रोड से करण कुमार निवासी बेअंत नगर और सुखचैन सिंह निवासी धोबियाना बस्ती को 4.21 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने सुखमनी एन्क्लेव के पास लवदीप सिंह निवासी कृष्णा कॉलोनी और लवप्रीत सिंह को 86 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया है.
थाना सदर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया. लगातार इस तरह की सर्चिंग अभियान किया जा रहा हैरानी की बात यह है की खुलेआम लोग हेरोइन और नशीली दवाइयां की बिक्री कर रहे हैं. इन सभी की एक चैन जैसी बनी हुई है जो एक स्थान से दूसरे स्थान नशीले पदार्थ की सप्लाई करते हुए नजर आते हैं. पुलिस इस अभियान के तहत इन आरोपियों को गिरफ्तार कर नशे के कारोबार में लगाम लगाने की पूरी कोशिश कर रही है.

थाना नेहियांवाला पुलिस ने जगदेव सिंह निवासी महिमा सवाई को 75 प्रतिबंधित कैप्सूल तथा गुरप्रीत सिंह निवासी महिमा सरजा को दो ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना नथाना पुलिस ने तर्सेम सिंह निवासी पूहला को 2.06 ग्राम हेरोइन, मेजर सिंह को 30 कैप्सूल तथा गगनदीप सिंह को 105 प्रतिबंधित कैप्सूल सहित काबू किया। थाना भगता भाईका पुलिस ने सुरिंदर सिंह निवासी सलाबतपुरा को 30 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया, जबकि थाना फूल पुलिस ने गांव भैरूपा की रजनी को 250 नशीली गोलियों और संदीप सिंह निवासी महिराज को दो ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा।
- Rajasthan Politics: सीकर में डोटासरा का बड़ा बयान, कांग्रेस में खत्म होगा लिफाफा सिस्टम
- 4 बच्चों के साथ प्रेमी संग फरार हुई महिला, 6 साल की बच्ची को बेड टच किया तो महिला बोली कोई बात नहीं .. अंकल है
- जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक बरकरार: मुरादाबाद कमिश्नर कोर्ट से आजम खान को राहत
- मदरसे में छात्र की संदिग्ध मौत: मुंह पर टेप चिपका और फंदे से लटका मिला शव
- CJP करेगी दो दिवसीय रणनीति बैठक, राजनीतिक पार्टी बनाने से किया इनकार

