Technology Desk: Redmi ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Redmi 17 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन की बिक्री आज यानी 10 सितंबर से शुरू हो रही है। कंपनी ने इसे मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया है। फोन में बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Redmi 17 5G की कीमत
Redmi 17 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹23,999 है। वहीं, 8GB RAM मॉडल की कीमत ₹26,999 रखी गई है।
फोन की बिक्री Amazon India, Xiaomi की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। यह फोन Black, Blue और Orange कलर में उपलब्ध होगा। इसके पीछे की तरफ वीगन लेदर फिनिश दी गई है।

Redmi 17 5G के फीचर्स
फोन में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 825 निट्स तक है। आंखों की सुरक्षा के लिए फोन को TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसका क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है। फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है।
कैमरा और Dynamic RGB लाइट
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों कैमरों से 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।
फोन के पीछे Dynamic RGB लाइट भी दी गई है। इसे नोटिफिकेशन, चार्जिंग स्टेटस और कैमरा अलर्ट के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है।
7,900mAh की बड़ी बैटरी
Redmi 17 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,900mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक फोन में 45W Turbo Charging का सपोर्ट है। इसके अलावा यह 22.5W तक Wired Reverse Charging भी सपोर्ट करता है।
कंपनी का दावा है कि फोन से 109 घंटे तक म्यूजिक, 28 घंटे तक वीडियो और 53 घंटे तक कॉलिंग की जा सकती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



