Punjab Weather Update : चंडीगढ़. पंजाब में एक नई पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज (गुरुवार) और कल (शुक्रवार) के लिए पूरे राज्य में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 3 जून तक येलो अलर्ट लागू रहेगा। इस साल भारत में मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और समय से पहले सक्रिय हो रहा है। अनुमान है कि यह 25 जून के बाद पंजाब में दस्तक दे सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश की भी संभावना है।
बाकी सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। बुधवार शाम को राज्य का औसत अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, हालांकि यह सामान्य के आसपास है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में बना निम्न दबाव का क्षेत्र
पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ चक्रवाती परिसंचरण भी पंजाब के मौसम में बदलाव का कारण है। वर्तमान में मालवा क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दूसरी ओर, पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण पंजाब में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं।
मानसून के जल्दी आने की संभावना
मानसून की गति समय से पहले बढ़ रही है। कई राज्यों में यह एक हफ्ते पहले पहुंच रहा है। जहां मानसून के 5 से 10 जून के बीच पहुंचने की उम्मीद थी, अब यह उससे पहले दस्तक दे सकता है। अनुमान है कि अगर यह गति बनी रही, तो मॉनसून 25 जून से पहले पंजाब में प्रवेश कर सकता है। मौजूदा अनुमान के अनुसार, पंजाब में मानसून का आगमन 25 से 30 जून के बीच संभावित है।
- CG News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, पीड़िता को 4 लाख देने का भी आदेश
- MP-UP को जोड़ेगा नया फोर लेन बायपास: CM डॉ. मोहन ने PM मोदी और केन्द्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार, ट्रैफिक का कम होगा दबाव
- रफ्तार ने रोक दी सांसेंः अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 का हाल देख चीख पड़े लोग
- MP में अहमदाबाद के शख्स की मौत, होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मचा हड़कंप
- Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक

