वाराणसी. शनिवार सुबह हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान हत्या में इस्तेमाल पत्थर की बरामदगी के लिए ले जाते समय आरोपी ने एक दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की. काशी रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने उसे घेर लिया. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें- UP में ‘भ्रष्टाचारी’ भाजपाई सरकार! अखिलेश यादव ने सरकार पर घोटाला करने के लगाए आरोप, 2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

बता दें कि आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके में एक व्यक्ति का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. हमले में दो अन्य लोग भी घायल हुए थे. इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. सूचना पर एडीसीपी काशी वैभव बांगर समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से घटना की जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें- अयोध्या की जनता 2027 में… राम जन्मभूमि से प्रत्याशी घोषित होने के बाद गरजे पवन पांडे, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक पर साधा निशाना

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. फुटेज के आधार पर मोहम्मद ताजीम संदिग्ध के रूप में सामने आया. एसओजी टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. मृतक के भतीजे अनिल चौहान के मुताबिक, शुक्रवार शाम उनके चाचा धनेसरा चौराहे पर चाय पी रहे थे. इसी दौरान हनुमान फाटक निवासी मोहम्मद ताजीम वहां पहुंचा. पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी. परिजनों का आरोप है कि ताजीम ने जान से मारने की धमकी भी दी थी. अगले दिन हत्या के बाद परिवार ने पुलिस को तहरीर दी.

इसे भी पढ़ें- Gen-Z जिताएंंगे UP! प्रयागराज में छात्रों से बात करेंगे राहुल गांधी, बेरोजगारी, पेपरलीक और लाठीचार्ज को मुद्दा बनाकर तैयार करेंगे 27 की ‘सियासी पिच’

एडीसीपी काशी वैभव बांगर के मुताबिक, पूछताछ में ताजीम ने वारदात में इस्तेमाल किए गए पत्थर के बारे में जानकारी दी. पुलिस टीम उसे बरामदगी के लिए काशी स्टेशन के पास लेकर पहुंची थी. इसी दौरान उसने कथित तौर पर दरोगा की पिस्टल छीन ली और भागने लगा. घेराबंदी कर उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर दो बार फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.