पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम व अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इसके साथ ही बादल के समर्थकों को भी हिरासत में ले लिया है। सभी को पुलिस वैन में बैठाकर लेकर जाया जा रहा है। सुखबीदर बादल मोहाली के अंब साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने जा रहे थे। इसी दौरान ही पुलिस ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ सुखबीर बादल ने रास्ता रोकने का कारण पूछा, जिसके बाद एसपी मनप्रीत से बहस भी हुई।
पुलिस ने कहा कि गुरुद्वारे नहीं जाने दिया जा सकता। वहीं एसपी से सुखबीर बादल ने परमिशन दिखाने को कहा। इस दौरान पुलिस और उनकी बहस भी हुई।
आपको बता दें सुखबीर बादल समेत अकाली नेता बुधवार को मोहाली कोर्ट जाना चाहते थे। जहां विजिलेंस ने आज बिक्रम सिंह मजीठिया को कोर्ट में पेश करना था।

सुखबीर बादल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब पर अपना कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब अकाली दल पंजाब को केजरीवाल से मुक्त करवाएगा क्योंकि केजरीवाल एंड कंपनी ने पंजाब में लैंड पूलिंग योजना के तहत 40,000 एकड़ जमीन पर कब्जा करना हैं।
25 जून को विजिलेंस ने मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिफ्तार किया था। 26 जून को विजिलेंस ने मजीठिया को मोहाली कोर्ट में पेश करके 7 दिन का रिमांड लिया था। रिमांड की अवधि मंगलवार को खत्म हो गई।
- भागलपुर में बड़ा ट्रैफिक अभियान, ASP और DSP ने सड़क पर उतरकर काटे चालान, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले 100 वाहनों पर जुर्माना
- ‘उसे वापस भेजो’, शेख हसीना पर बांग्लादेश की ‘नई सरकार’ ने अलापा पुराना राग, जानें भारत ने क्या दिया जवाब
- जेल से निकलते ही गरजे पप्पू यादव, सच बोलने की मिली सजा, जेल में हुई हत्या की कोशिश, अब सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई
- दिल्ली में लागू हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का नया मॉडल, सीएम रेखा गुप्ता ने जनता के लिए खोले 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर
- आपराधिक घटनाओं को लेकर CM धामी ने अपनाया सख्त रुख, कहा- अपराध की रोकथाम के लिए केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई ही नहीं, बल्कि…


