बठिंडा : सोशल मीडिया पर ‘इंस्टा क्वीन’ के नाम से मशहूर और बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद पूर्व पुलिस कांस्टेबल अमनदीप कौर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा के बीच बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनकी जांच और टेस्ट किए जा रहे हैं।
अमनदीप कौर के खिलाफ बठिंडा पुलिस ने करीब 17 ग्राम नशीले पदार्थ (चिट्टा) की बरामदगी का मामला दर्ज किया था, जिसमें उन्हें जमानत मिल चुकी है। हालांकि, आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर बठिंडा सेंट्रल जेल भेजा था, जहां वह वर्तमान में सजा काट रही हैं।
इससे पहले भी अमनदीप कौर को किडनी स्टोन की समस्या के कारण बठिंडा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एम्स रेफर किया गया था। आज एक बार फिर उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
- नीति आयोग की रिपोर्ट: देश के 1.19 लाख स्कूलों में अब भी बिजली नहीं, लड़कियों के लिए शौचालय की भारी कमी
- बूचड़खाने जाने से पहले बचाए गए 76 बेजुबान: मवेशियों से ठसाठस भरे दो ट्रक पकड़ाए, 49 लाख का माल जब्त
- महिषी के बाद सौर बाजार के स्कूल में बिगड़ी बच्चों की तबीयत, DM बोले- ‘बीमारी कम, अफवाह ज्यादा’
- विधायक दल का नेता चुने जाने पर सीएम योगी ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई, कल लेंगे शपथ
- कैथल में नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई, 4380 नशीली गोलियों के साथ आरोपी गिरफ्तार

