चंडीगढ़। हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनके शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। जांच को आगे बढ़ाते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने दिवंगत आईपीएस की पत्नी आईएएस अमनीत पी. कुमार को नोटिस जारी कर उनका लैपटॉप मांगा है।
पुलिस का मानना है कि यह लैपटॉप मामले की जांच में अहम सबूत साबित हो सकता है। पुलिस खास तौर पर सुसाइड नोट की प्रामाणिकता और ईमेल की डिटेल्स खंगालना चाहती है। अब तक मौत का कारण नहीं सामने आने से लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ते जा रही है।

पत्नी ने रखी यह मांग
दूसरी ओर अब तक आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं होने पर नाराज पत्नी ने अपनी मांग रखी है। उनकी मुख्य मांग है कि डीजीपी शत्रुजीत कपूर को उनके पद से हटाया जाए और रोहतक के पूर्व एसपी नरेंद्र बिजारणिया समेत सुसाइड नोट में नामजद अन्य आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। सरकार ने पहले ही बिजारणिया को पद से हटा दिया था और उन्हें कोई नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। इसके अलावा सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए डीजीपी शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है। वहीं ओपी सिंह को हरियाणा का नया डीजीपी बनाया गया है।
- ‘खरगे और राहुल कांग्रेस को खुद निगल रहे…’, केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- राहुल की नेतागीरी में कांग्रेस अगले महीने शतकीय हार का रिकॉर्ड बनाएगी
- Rajasthan New: सीएम भजनलाल ने किया चंबल एक्वाडक्ट का भूमि पूजन, 17 जिलों को मिलेगा पानी
- काम के बहाने ‘कामवासना’: नौकरी दिलाने के बहाने युवक ने कई बार महिला से किया रेप, दोस्तों ने भी लूटी इज्जत, बाबा’राज’ में नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
- नेशनल हाइवे पर 2-2 फीट के गड्ढे, फंस जाते हैं भारी वाहन, पीडब्ल्यूडी के ईई से हाई कोर्ट ने शपथ पत्र में मांगा जवाब…
- अगले महीने गूंजनी थी शहनाई, अब पसरा सन्नाटा, युवक का पैर फिसलने से दर्दनाक हादसे में मौत

