Rajasthan News: राजस्थान सचिवालय परिसर में अब तंबाकू, गुटखा खाकर थूकने या पान की पीक फेंकने पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। सचिवालय प्रशासन ने स्वच्छता और सार्वजनिक शालीनता बनाए रखने के लिए यह सख्त कदम उठाया है। सचिवालय के पंजीयक मुकेश सिंघल ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन उपविधियां 2019 के प्रावधानों को फिर से लागू करते हुए यह आदेश जारी किया है।

इसके साथ ही, कार्यमुक्त संयुक्त सचिव आशिष शर्मा ने एक परिपत्र जारी कर सभी विभागों को निर्देश दिए है। परिपत्र में कहा गया है कि सचिवालय एक आनुष्ठानिक और प्रशासनिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन फिर भी यहां धूम्रपान, गुटखा व तंबाकू का सेवन और प्लास्टिक का गैरकानूनी उपयोग देखा जा रहा है। ऐसे कृत्यों को रोकने के लिए कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि भविष्य में कोई कर्मचारी या आगंतुक गुटखा, तंबाकू, पान थूकते या प्लास्टिक का अनुचित उपयोग करते पाया गया, तो न केवल 200 रुपये का जुर्माना लगेगा, बल्कि संबंधित कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
सचिवालय प्रशासन ने इस कदम को परिसर की स्वच्छता के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य और सार्वजनिक शालीनता से भी जोड़ा है। उन्होंने कहा कि नियमों के पालन पर सख्ती बरती जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर और भी कड़े दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- ये कौन सा सुशासन है योगी जी! FIR दर्ज करने के बदले रेप पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड, बीजेपी ‘राज’ में महिलाओं को ऐसे मिलेगा न्याय?
- स्वार्थी हितों का परिणाम है युद्ध…ईरान-अमेरिका युद्ध पर मोहन भागवत का बयान, बोले- केवल भारत ही खत्म करवा सकता है जंग
- किसानों से जुड़ी जरूरी खबर: MP में 1 अप्रैल से गेहूं खरीदी, किसानों को अतिरिक्त बोनस देगी सरकार, इतने किसानों ने कराया है पंजीयन
- बीजेपी का सम्राट मॉडल बनाम जेडीयू का नीतीश मॉडल, सुशासन के क्रेडिट पर गठबंधन में छिड़ी जंग!
- 31 मार्च को बिहार दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, तैयारियां तेज
