पंजाब में शुक्रवार को पनबस और पीआरटीसी कर्मचारियों ने हड़ताल कर चक्का जाम कर दिया है। गौरतलब है की कर्मचारियों और नेताओं की गिरफ्तारियां शुरू हो गई थीं, जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। शुक्रवार सुबह तक जालंधर, फिरोजपुर, अमृतसर सहित पूरे प्रदेश में पनबस-पीआरटीसी यूनियन ने विरोध जताते हुए हड़ताल कर दी है।
सरकार द्वारा किलोमीटर योजना को लेकर टेंडर खोलने से पहले ही देर रात को पुलिस द्वारा यूनियन के नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। इससे नाराज होकर पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने बस स्टैंड बंद करने का फैसला किया है। बस स्टैंड बंद करने से सुबह नौकरीपेशा लोगों व रोजाना बस में यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों के अनुसार बीती रात को तीन चार बजे घरों में जाकर नेताओं को गिरफ्तार करना काफी निंदनीय है। जो नेता घर पर नहीं थे उनके घर पर भी जाकर तलाशी ली गई है। इस कार्रवाई को लेकर सेंटर बॉडी की तरफ से हमें ऑर्डर हुआ है कि पंजाब भर के सभी बस स्टैंड बंद कर दिए जाएं। जब पश्चिम बस स्टैंड के अंदर खड़ी है वह अंदर ही रहेंगे जो बाहर है वह बाहर ही रहेगी।

अगली रणनीति को लेकर जो भी सेंट्रल बॉडी से आदेश आएंगे उसे पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक का नेताओं को छोड़ नहीं जाता तब तक यह हड़ताल निश्चित कल के लिए जारी रहेगी।
- प्रेस वार्ता: महिलाओं को वोटर के तौर पर ही देखा जाता है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के साथ 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ हम नए युग में करेंगे प्रवेश – सरोज पांडेय
- अनाज मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा,खरीद प्रक्रिया,किसानों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जांच निर्देश
- CG Transfer News : यातायात पुलिस निरीक्षकों का तबादला, देखें लिस्ट…
- बेगूसराय में रेड के दौरान ब्लास्ट होने से 5 पुलिसकर्मी घायल, इस मामले में पुलिस करने गई थी छापेमारी
- अमेरिका-ईरान मीटिंग फेल? इस्लामाबाद में शांति-वार्ता बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किया फाइटर जेट

