मोहाली। नवयुवक सिमरनजीत सिंह मान ने एक चौंकाने वाला ऐलान किया है। उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई और आतंकवादी शहजाद भट्टी की हत्या करने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर दी हैं।
पत्रकारों से बातचीत में सिमरनजीत सिंह मान ने आरोप लगाया कि इन चारों ने कई मां के बेटों को मौत के घाट उतार दिया है। उनका कहना है कि अब ये आरोपी पुलिस हिरासत में सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, जबकि इन्हें फांसी पर चढ़ा देना चाहिए।

इस इनाम की घोषणा ने क्षेत्र में चर्चा शुरू कर दी है। यह घटना उन लोगों की बढ़ती हताशा को दर्शाती है, जो मानते हैं कि कानूनी प्रक्रिया इन खतरनाक अपराधियों से निपटने में धिमी हैं। हालांकि, निजी तौर पर इस तरह के इनाम की कानूनी वैधता पर सवाल उठ सकते हैं। बता दें कि पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
- UPSC CSE Result 2025 : एमपी के ईशान ने हासिल की 5वीं रैंक, धार के प्रच्छल सेकेट्री भी टॉप 10 में शामिल, खंडवा, नरसिंहपुर, सतना और गुना की बेटियों ने भी किया कमाल
- नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म: बहन के घर गई युवती लड़ा बैठी इश्क, युवक से बनाए संबंध, पुलिस ने दुष्कर्म का मामला किया दर्ज
- हत्या या आत्महत्या? गंगा पुल पर मिली छात्रा की लाश, छानबीन में जुटी पुलिस
- पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा: रिटायर्ड ले. जनरल सैयद अता हसनैन को क्यों बनाया बिहार का राज्यपाल? बताई असली वजह
- नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, इलाज कराने आई किशोरी की ई-रिक्शा के नीचे दबने से मौत
