Khatushyamji Arti Timings: खाटूश्यामजी में मंगला आरती का समय बदल दिया गया है. सीकर में बढ़ती ठंड को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने नई समय-सारिणी जारी की है, ताकि श्रद्धालुओं को सुबह दर्शन के दौरान परेशानी न हो. हर दिन हजारों भक्त बाबा श्याम के दरबार में पहुंचते हैं और सबसे अधिक भीड़ मंगला आरती में रहती है. ठंड को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आरती के समय में संशोधन किया है.

विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में दिन में पांच बार आरती होती है. श्रृंगार और संध्या आरती को विशेष महत्व दिया जाता है, क्योंकि इसी दौरान बाबा श्याम का श्रृंगार बदला जाता है. मंदिर समिति के अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष से पौष कृष्ण पक्ष की शुरुआत के साथ ही शुक्रवार से मंगला, श्रृंगार, संध्या और शयन आरती के समय बदल दिए गए हैं.
नई व्यवस्था के अनुसार गर्मियों में सुबह 4:30 बजे होने वाली मंगला आरती अब सर्दियों में सुबह 5:30 बजे होगी. सुबह की श्रृंगार आरती 8 बजे होगी, जबकि भोग आरती दोपहर 12:30 बजे पहले की तरह ही रहेगी. संध्या आरती शाम 6:30 बजे और शयन आरती रात 9 बजे होगी. मंदिर समिति ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे नए समय के अनुसार दर्शन करने पहुंचे.
पढ़ें ये खबरें
- 10 April History : आर्य समाज की स्थापना, चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत, वैज्ञानिक नौतम भट्ट का जन्म… जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 10 April 2026 Horoscope : इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का हो सकता है प्रमोशन, मेष और तुला के लिए आज आएंगी खुशियां …
- 10 अप्रैल महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर को त्रिपुंड-त्रिनेत्र अर्पित, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
- बिहार मॉर्निंग ब्रीफ : राजद की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जदयू की बैठक, TRE- 4 शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
