लुधियाना। प्राइमरी टीचर के लिए एक आवश्यक सूचना समाने आई है, जिसके अनुसार स्टेट कॉसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एस.सी.ई.आर.टी.), पंजाब ने बी. एड. डिग्री के आधार पर नियुक्त प्राइमरी शिक्षकों की पेशेवर योग्यता पूरी करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
एस.सी.ई. आर. टी., पंजाब ने समूह जिला शिक्षा अफसरों (ए.शि.) को नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एन. आई. ओ.एस.) द्वारा करवाए जा रहे 6 महीने के’ ब्रिज कोर्स’ के लिए संबंधित शिक्षकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 25 दिसंबर है।
आपको जानकारी हो कि यह कोर्स’ प्राइमरी टीचर एजुकेशन’ के लिए 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स है। इसे ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ओ.डी.एल.) मोड के माध्यम से पूरा करवाया जाएगा। एस. सी.ई.आर.टी. द्वारा जारी पत्र में साफ किया गया है कि इन निर्देशों की हू-ब-हू पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होने शिक्षकों को हिदायत दी है कि वे अपने अन.आई.एस. के पोर्टल पर अपना पंजीकण समय रहते जरूर करवाए।

एन.आई.ओ.एस. ने भी उम्मीदवारों को सलाहदी है कि वे आवेदन करने से पहले योग्यता मानदंडों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनकी पालना करें। विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि समय सीमा के अंदर सभी योग्य शिक्षकों का पंजीकरण सुनिश्चित करवाया जाए, जिससे किसी को परेशानी ना हो रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 25 दिसंबर है।
- लात जूता खाई छी, भने रहय छी… मिथिला की कहावत सुना सिद्दीकी ने नीतीश सरकार को घेरा, वंदे मातरम पर दिया बड़ा बयान
- सभी को नियम-कायदे में रहना होगा… ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर चला पुलिस का ‘हंटर’, 50 वाहनों का…
- एपस्टीन फाइल्स की MP में दस्तक: जबलपुर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के लगे पोस्टर
- हिडमा के विवादित गाने पर सर्व आदिवासी समाज का ‘यू टर्न’, कहा- धोखे से बजा गाना, नक्सल उन्मूलन पर हम सरकार के साथ…
- छत्तीसगढ़ की 4 सेंट्रल जेलों को मिला ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट


