जालंधर। जालंधर को सुंदर शहर बनाने के लिए निगम लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन इसके बाद भी अवैध होर्डिंग और विज्ञापन शहर की सारी खूबसूरती बिगड़ने में तुले हुए हैं। लगातार मना करने के बाद भी चौक चौराहों में पोस्टर और अवैध होल्डिंग लगी हुई नजर आ रही है। इसे देखते हुए अब शहर के मेयर ने सख्त रवैया अपनाया है और इसके लिए निर्देश्वरी कर दिया है।
निगम की टीम अवैध होर्डिंग और पोस्टर्स चिपकाने वालों के लिए अब सख्त रवैया अपनाते हुए कार्रवाई में जुड़ गए हैं। शहर के हर चौक चौराहा में अब यह ध्यान दिया जा रहा है कि कहां पर होर्डिंग और बैनर पोस्टर लगे हुए हैं। मेयर विनीत धीर और निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने कठोर निर्णय लेते हुए साफ निर्देश जारी किए हैं कि अब शहर के किसी भी चौक पर अवैध विज्ञापन लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कहीं भी अवैध बैनर या होर्डिंग लगाए पाए गए तो उन्हें प्रिंट करने वाले प्रिंटर पर सीधे एक्शन लिया जाएगा और उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

निगम की एडवर्टाइजमैंट ब्रांच के अनिकारी के अनुसार अवैध विज्ञापनों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है और आने वाले दिनों में शहर को पूरी तरह साफ किया जाएगा। चौराहों पर किसी भी तरह के बैनर, होर्डिंग या बोर्ड लगाने की अब बिल्कुल अनुमति नहीं होगी।
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
