पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 17 घंटे बाद भी हालात काबू से बाहर हैं. बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने प्रांत के 12 शहरों में एकसाथ हमला किया, जिसमें 27 सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. वहीं BLA का दावा है कि उसने 84 सुरक्षाकर्मियों को मार गिराया है. देर रात बीएलए के लड़ाकों ने Gwadar Airport और सीबी पर भी अटैक किया है. सुबह 6 बजे से दोपहर 4 बजे तक BLA ने बलूचिस्तान के 11 शहरों क्वेटा, माष्टुंग, कलाट, ग्वादर, नुश्क़ी, दलबदिन, ख़रान, ओर्नाच, पंजगुर, टंप और पशनी में पाकिस्तानी सेना, ISI, पुलिस और सरकार के ठिकानों पर हमले किए. इसके साथ ही बीएलए लड़ाकों ने डिप्टी कमिश्नर समेत 9 अधिकारियों को अपने कब्जे में लिया है.
बलूच लिबरेशन आर्मी के हमलों में 27 सुरक्षाबलों की मौत हो चुकी है, जिसमें 12 सैनिक और 15 पुलिस के जवान हैं. हालांकि BLA ने दावा किया है कि उसके हमले में 84 पाकिस्तानी सुरक्षा बल मारे गए हैं. वहीं रात होते-होते ग्वादर पोर्ट पर भी बलूच लड़ाको ने फिदायीन हमला कर दिया. साथ ही सिब्बी के कमिश्नर मुख्यालय पर भी रात में हमले की खबर आ रही है.
अब तक की जानकारी के मुताबिक, बलूच लिबरेशन आर्मी के हमलों में 27 सुरक्षाबलों की मौत हो चुकी है, जिसमें 12 सैनिक और 15 पुलिस के जवान हैं. हालांकि BLA ने दावा किया है कि उसके हमले में 84 पाकिस्तानी सुरक्षा बल मारे गए हैं.
BLA के लड़ाकों से पार पाने के लिए ग्वादर में सेना ने ड्रोन स्ट्राइक की और पशनी में मुठभेड़ में BLA के लड़ाकों को मार गिराया. हालांकि अभी भी सेना और BLA के बीच 12 शहरों में मुठभेड़ जारी है. BLA ने हमले के अलावा नोकुशी शहर के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद हुसैन और 8 CTD के अधिकारियों को अपने क़ब्ज़े में ले लिया है साथ ही नोकुशी स्थित सीटीडी के मुख्यालय पर भी क़ब्ज़ा किया हुआ है.
BLA के हमले 28 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज क्वेटा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है. साथ ही पाकिस्तान की सरकार ने मुठभेड़ में मारे गए बालूच लड़ाकों की संख्या अपडेट करके 37 बताई है. कुछ वीडियो पाकिस्तानी सेना ने जारी भी किए हैं.
क्वेटा के सचिवालय के पास भी BLA के फिदायीन हमले की सीसीटीवी फुटेज मीडिया न्यूज़ के हाथ लगी है, जिसमें सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर एक बलूच लड़ाके ने क्वेटा के रेड ज़ोन में सचिवालय के पास खुद को उड़ा लिया. इसी तरह ग्वादर स्थित सेना के एक बेस पर भी बलूच लड़ाकों ने भीषण हमला किया, जिसमें 3 सैनिकों और 5 बलूच लड़कों की मौत हो गई.
क्वेटा को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाले हाईवे पर अभी भी 17 घंटे के बाद बलूच लड़ाके तैनात हैं. जानकारी के मुताबिक, शहर में शाम 4 बजे तक कुल 9 धमाके हुए हैं और अकेले क्वेटा में ही 7 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की ख़बर सामने आ रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


