Budget Day Stock Market Crash: बजट की घोषणा के बाद आज 1 फरवरी को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स करीब −888.95 (1.08%) अंक गिरकर 81,677.42 के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी लगभग −301.00 (1.18%) अंक टूटकर 25,117.90 के स्तर से नीचे आ गया है. सरकार ने सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत कर दिया है. इसे बाजार में गिरावट की बड़ी वजह माना जा रहा है.

30 सेंसेक्स शेयरों में से 22 शेयर गिरावट में हैं और सिर्फ 8 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. BEL, SBI और NTPC के शेयरों में करीब 4 प्रतिशत तक की गिरावट आई है. निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में हैं. सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा करीब 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. मेटल, मीडिया, FMCG, IT, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी समेत सभी सेक्टर दबाव में हैं.

Also Read This:बजट-2026 में आपको क्या मिला, यही सोच रहे हैं… तो फिकर नहीं करने का, लल्लूराम.कॉम है न, एक क्लिक में जानें किसान, बच्चे-महिलाएं, युवा और उद्यमियों को क्या-क्या मिला

Budget Day Stock Market Crash
Budget Day Stock Market Crash

ऑप्शंस प्रीमियम और एक्सरसाइज पर भी टैक्स बढ़ा

सरकार ने STT यानी शेयर बाजार में होने वाले ट्रांजैक्शन पर लगने वाले टैक्स को बढ़ा दिया है.

  1. ऑप्शंस प्रीमियम पर टैक्स. ऑप्शन खरीदने या बेचने पर दिए जाने वाले प्रीमियम पर लगने वाला टैक्स 0.10 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत कर दिया गया है.
  2. ऑप्शंस एक्सरसाइज पर टैक्स. ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट की डिलीवरी लेने या देने पर लगने वाला टैक्स 0.125 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत कर दिया गया है.

Also Read This: Budget 2026 Stock Market: बजट 2026 के बाद शेयर बाजार में हलचल, क्रेश हुए सेंसेक्स-निफ्टी

निवेशकों पर क्या असर होगा

ट्रेडिंग महंगी होगी. ऑप्शंस ट्रेडिंग अब पहले से महंगी हो जाएगी क्योंकि ज्यादा टैक्स देना होगा.

मुनाफे पर असर. टैक्स बढ़ने से निवेशकों का नेट प्रॉफिट घट सकता है. नुकसान की स्थिति में टैक्स का बोझ और बढ़ जाएगा.

Also Read This: सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, कार्गो ले जाने के लिए फ्रेट कॉरिडोर बनाएंगे, मेगा टैक्सटाइल पार्क… जानें बजट-2026 में वित्त मंत्री के खजाने से अबतक क्या-क्या निकला

STT 0.02 प्रतिशत से बढ़कर 0.05 प्रतिशत हुआ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्यूचर्स पर लगने वाले सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स को 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत करने की घोषणा की. इस ऐलान के बाद शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली. खासकर स्टॉक एक्सचेंज और ब्रोकरेज कंपनियों के शेयरों में 10 प्रतिशत तक की गिरावट आई.

Also Read This: Budget 2026 LIVE Updates: कर्तव्य पथ ने निकला मोदी सरकार के तीन कर्तव्य; जानें वो क्या है, जिन्हें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के सामने रखा

STT क्या है?

STT यानी सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स शेयर बाजार में सिक्योरिटीज की खरीद और बिक्री पर लगने वाला टैक्स है. यह टैक्स नुकसान होने पर भी देना होता है. इसे सीधे ट्रांजैक्शन वैल्यू से काट लिया जाता है और स्टॉक एक्सचेंज सरकार के पास जमा करता है.

निवेशकों के लिए सलाह

एक्सपर्ट्स निवेशकों को इस समय क्वालिटी स्टॉक्स पर फोकस करने की सलाह दे रहे हैं. बजट से जुड़े सेक्टर जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस और रेलवे में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. लॉन्ग टर्म निवेश के लिए लार्ज कैप कंपनियों को प्राथमिकता देना बेहतर रणनीति हो सकती है.

Also Read This: Budget 2026 Live: वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू,  देश में बनाए जाएंगे समुद्री विमान, दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर