Budget 2026: लाल ब्रीफकेस से बजट में निकली बौद्ध सर्किट के लिए खास योजना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी 2026 को बजट पेश किया.

इस साल का बजट 2026 अन्य सेक्टर्स के साथ ही धर्म, आस्था, संस्कृति और धार्मिक पर्यटनों से भी जुड़ा रहा.

वित्त मंत्री के लाल ब्रीफकेस से बौद्ध सर्किट के लिए भी बड़ी घोषणा की गई. सरकार ने मंदिर और मठों को बचाने पर खास जोर दिया.

संसद में बजट भाषण के दौरान निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कॉरिडोर का ऐलान किया, जिसका नाम बौद्ध सर्किट रखा गया है

ये सभी पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा मे बनेंगे.

Gold Price Today: बजट के अगले दिन सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट