शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आम बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा- बजट में प्रदेश का खाता खाली है। उनके बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए बजट को प्रदेश के लिए बेहतर बताया है।
सांसदों से भी भेदभाव किया
उमंग सिंघार ने कहा- मध्यप्रदेश में सब जानते है केंद्रीय कर में कटौती की गई है। मध्य प्रदेश को मायका बताती है बीजेपी ससुराल वाले मायके वालों को भूल गए है। प्रदेश ने 29 सांसद दिए लेकिन मध्यप्रदेश के साथ साथ सांसदों से भी भेदभाव किया गया। जब बजट देने की बात आती है तो सिंगल इंजन सरकार बन जाते है। एक व्यापारी के लिए सेमीकंडक्टर योजना लाई जा रही है, आदिवासी दलित परियोजनों में पैसा कम कर दिया। जल जीवन मिशन में कटौती कर दी गईय़ कहते हैं घर घर मोदी घर घर पानी ना मोदी आ रहे है ना पानी।
हर विभाग की कमजोरी सदन में उठाएंगे
कुंभ को लेकर हिंदू धर्म को लेकर बड़ी बड़ी बातें करते है, लेकिन सिंहस्थ को लेकर बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया। सिंहस्थ को लेकर राज्य सरकार ने 20 हजार करोड मांगे थे लेकिन नहीं मिला। केंद्रीय बजट पर भाजपा के जनसंपर्क अभियान पर उमंग सिंघार बोले- 365 दिन बीजेपी कैंपेन चलाए, हर वर्ग के पास जाकर झूठी बातें करे। एमपी के बजट सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की पूरी तैयारी है, हर विभाग की कमजोरी सदन में उठाएंगे।
विकसित प्रदेश बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध
भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा- मुझे लगता है कि कांग्रेस को आकलन ठीक से करना चाहिए। मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है जो आवश्यक कार्य निश्चित रूप से होंगे। एमपी को विकसित प्रदेश बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। कांग्रेस एमपी को बीमारू राज्य छोड़कर गई थी लेकिन अब हम बीमारू राज्य नहीं है। एमपी के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान है, सिंहस्थ भी बाबा महाकाल की नगरी में अच्छे से संपन्न होगा।
विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान
केंद्रीय बजट को लेकर बीजेपी के अभियान को लेकर कहा- हमारी पार्टी ने तय किए हैं प्रमुख वक्ता और नेता हर जिले में जाकर प्रेस में जाकर बताने वाले हैं कि यह बजट किस तरीके से एमपी के लिए बेहतरी का बजट है, यह बजट किस तरीके से एमपी को विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान निभाएगा।
सदन के बाहर बाहर पूरी तरीके से नौटंकी करते
एमपी के बजट सत्र पर कांग्रेस की तैयारियों को लेकर कहा- पिछले 20-22 साल से वह क्या करते हैं यह आप सबको पता है। उनकी कोई तैयारी नहीं होती है उनको केवल मीडिया के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होती है। विधानसभा के अंदर बातचीत नहीं करते हैं और बाहर पूरी तरीके से नौटंकी करते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


