कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में महिला (सीनियर लेडी) डॉक्टर की संपत्ति विवाद मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में महिला डॉक्टर की छोटी बहन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में छोटी बहन ने जिला प्रशासन से सीनियर लेडी डॉक्टर को गायत्री मंदिर में रखने की अपील की है।

महिला डॉक्टर की प्रॉपर्टी बनी जान की दुश्मनः हेमलता श्रीवास्तव का सनसनीखेज वीडियो, डॉ सुमित जैन

गायत्री परिवार ने भी संपत्ति के दानपत्र होने का दावा

दरअसल सीनियर रिटार्यड लेडी डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव की करोड़ों की संपत्ति को लेकर विवाद है। डॉ दंपति पर संपत्ति हथियाने साजिश रचने के आरोप लग रहे हैं। वहीं गायत्री परिवार ने भी संपत्ति के दानपत्र होने का दावा किया है। रिटायर्ड डॉक्टर को संपत्ति के लिए प्रताड़ित किये जाने के IMA ने आरोप लगाए है।

करोड़ों की 25 हजार स्क्वेयर फीट जमीन का मामला

महिला डॉक्टर की शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद रजिस्ट्री और दानपत्र लिखवाने के आरोप लगाए थे। सीनियर लेडी डॉक्टर का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। इसके पहले सीनियर लेडी डॉक्टर के दो वीडियो भी सामने आये थे। वीडियो में लेडी डॉक्टर ने प्रताड़ना का जिक्र किया था। राइट टाउन स्थित करोड़ों की 25 हजार स्क्वेयर फीट जमीन पर अन्य डॉक्टर दंपति की नजर टिकी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m