CG Accident News : जगदलपुर, आशुतोष तिवारी. बारसूर–चित्रकोट मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह दुर्घटना मारडुम थाना क्षेत्र के मेंद्री घूमर मोड़ के पास हुआ.


घायलों को पहुंचाया अस्पताल

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है. हादसे में मृतकों की पहचान राम रतन ठाकुर (20 वर्ष), रूपेंद्र नेताम (25 वर्ष) और खिलेश्वर नेताम (18 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार तीनों मृतक गरियाबंद जिले के निवासी थे. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


