कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के कई जिलों में आवारा कुत्तों (स्ट्रीट डॉग्स) का आतंक जारी है। आये दिन किसी न किसी जिले से कुत्ते के काटने की खबरें आती रहती है। इसी कड़ी में ग्वालियर जिले में आवारा कुत्ते के काटने से महिला की मौत हो गई है। रैबीज के चलते 48 वर्षीय महिला किरण की मौत हो गई है।
न्यू जयारोग्य अस्पताल में तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार न्यू जयारोग्य अस्पताल के मेडिसिन विभाग में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि एंटी रैबीज के इंजेक्शन समय पर नहीं लगवाने के कारण केस बिगड़ा।
एक लाख के पार हुआ था आंकड़ा
साल 2025 में जयारोग्य अस्पताल, जिला अस्पताल मुरार और सिविल अस्पताल हजीरा में 82496 डॉग बाइट के मामले आए थे। जिले के अन्य सिविल अस्पतालों के आंकड़ों को जोड़ने पर एक लाख के पार हुआ था आंकड़ा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


