अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. वहीं आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा और उनके सहयोगी अपराधियों की…’, BLO के पति से मारपीट मामले में अखिलेश यादव का हमला, सर्वोच्च न्यायालय से कर दी बड़ी मांग

बता दें कि पूरा मामला थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव का है. जहां रहने वाले राजेश कुमार गुप्ता के पुत्र हंसराज (उम्र करीब 17–18 वर्ष) ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी. वह मानस कॉन्वेंट स्कूल का छात्र बताया जा रहा है. घटना लगभग दोपहर दो बजे की बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें- सुशासन राज में ‘सिस्टम’ सेट है ! मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए भरे जा रहे फार्म-7, आखिर किसके इशारे में लोकतंत्र का हो रहा ‘हरण’?

सूचना मिलने पर अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है. थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.