इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र की बोरगांव चौकी अंतर्गत ग्राम टाकली कला में जमीन पर कब्जा करने के मामले में हुए विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। यहां एक आदिवासी परिवार खेत में काम कर रहा था, तभी दूसरी ओर की एक आदिवासी युवती कुछ लोगों को साथ लेकर खेत पर पहुंच गई। आरोप है कि साथ आए लोगों ने खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से दवाई का छिड़काव करवाने की कोशिश की।
READ MORE: शहडोल में गौमांस तस्करी का बड़ा खुलासा: जंगल में गौवंश की हत्या कर बिरयानी सेंटर से लेकर डिमांड पर घर-घर सप्लाई, गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे
जब खेत में काम कर रही महिलाओं ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि साथ आए लोगों ने महिलाओं पर हमला कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने एक महिला को धक्का देकर खेत में गिरा दिया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान महिलाओं के बीच भी हाथापाई और झगड़ा हुआ। वही इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/lalluram_news/status/2019629259409748430?s=20
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


