CG Accident News : सुशील सलाम, कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक सड़क दुर्घटना ने जन्मदिन की खुशियों को मातम में बदल दिया. कार में सवार होकर 6 बच्चों का ग्रुप वेदांत पटेल का जन्मदिन मनाने के लिए निकले थे. सभी कार में गाने सुनते हुए हंसी मजाक कर रहे थे. इसी दौरान नेशनल हाइवे-30 पर चालक ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसा काफी गंभीर था, सभी घायल हो गए. इलाज के दौरान वेदांत और उसके दोस्त युवराज ने दम तोड़ दिया.


इलाज के दौरान बर्थडे बॉय की मौत

जानकारी के मुताबिक, घटना नेशनल हाईवे-30 पर गोविंदपुर स्थित रामदेव टाइल्स के सामने सुबह करीब 4:30 बजे हुई. माकड़ी पहुंचने से पहले उनकी कार पेड़ से जा टकराई. सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे नाबालिगों को बाहर निकाला. हादसे में 6 नाबालिग को गंभीर चोटें आई. इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है. युवराज और वेंदात के परिवार में मातम पसर गया है.
कार्रवाई मे जुटी पुलिस (CG Accident News)
पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों में जुट गई है. साथ ही कार चालक के परिजन के खिलाफ एफआईआर की प्रकिया की जा रही है.
देखें वीडियो
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


