गोंडा. शिक्षक और छात्र के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. होमवर्क पूरा करने पर शिक्षक ने 9 साल के छात्र की बेरहमी से पिटाई की. कथित तौर पर टीचर ने छात्र को गिनकर 105 डंडे मारे. छात्र के पैर और शरीर पर डंडे के निशान छप गया है. बच्चे के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- ‘मौत’ का मुंडन संस्कार: नहर में जा समाई तेज रफ्तार कार, 2 सगे भाई समेत 3 लोगों की उखड़ी सांसें, 1 घायल
बता दें कि पूरा मामला गुमदहा स्थित एमआरजी पब्लिक स्कूल का है. जहां राज प्रसाद का बेटा अभिषेक गोस्वामी कक्षा 2 में पढ़ाई करता है. छात्र गुरूवार को स्कूल पहुंचा तो शिक्षक ने होमवर्क अधूरा पाया. जिसके बाद शिक्षक प्रखर सिंह का गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया. गुस्सा इतना कि गिनकर 105 डंडे बच्चे के शरीर पर बरसाए, जिसका निशान उसकी शरीर पर पड़ गए.
इसे भी पढ़ें- ये यूपी है गुरू… यहां ‘मुर्दे’ को भी मिलती है पेंशन, शातिरों ने 7 साल तक सरकार को ऐसे लगाया चूना
वहीं छात्र स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब घर पहुंचा तो उसके परिजन देखकर घबरा गए और बच्चे से शरीर में पड़े निशान की वजह पूछी. बच्चे ने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद बच्चे के पिता ने मामले की शिकायत प्रिंसिपल से की, लेकिन प्रिंसिपल ने कोई कार्रवाई नहीं की और टीचर के खिलाफ शिकायत न करने का दबाव भी बनाया. जिसके बाद बच्चे के पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की. पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


