शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल कोहेफिजा पुलिस ने हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों से ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर बनकर फोन पर बात करता था और ऑपरेशन के नाम पर परिजनों से 5-5 हजार रुपये ऐंठता था।

7 फरवरी महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का चंदन से श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन

दरअसल हमीदिया अस्पताल प्रबंधन की लिखित शिकायत के बाद ठगी का बड़ा मामला खुला। पीड़ित नितेश विश्वकर्मा की शिकायत पर कोहेफिजा पुलिस ने कार्रवाई की है। CCTV फुटेज और साइबर सेल की ट्रैकिंग से आरोपी जितेन्द्र खागरे को गिरफ्तार किया है।

MP Morning News: 1500 प्रोफेसरों की होगी भर्ती! CJI और 25 HC के चीफ जस्टिस भोपाल में, ज्यूडिशियल एकेडमी में जजेज का मंथन,

पूछताछ में हमीदिया अस्पताल में 4 लोगों से ठगी करना स्वीकार किया है। आरोपी की लोकेशन उज्जैन, इंदौर, देवास सहित कई सरकारी अस्पतालों के आसपास पाई गई है। अन्य साथियों और ठगी की घटनाओं को लेकर पूछताछ जारी है। आरोपी से मोबाइल फोन जब्त कर आगे की जांच जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m