सुरेश पांडेय, सिंगरौली। जिला जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जेल प्रबंधन पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए है। मामले को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत
मृतक की पहचान रमाकांत पटेल निवासी बनौली गांव, खुटार चौकी क्षेत्र के रूप में हुई है। उसे 18 दिसंबर 2025 को मादक पदार्थ गांजा उगाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तब से वह विचाराधीन कैदी के रूप में बंद था। परिजनों का कहना है कि जेल प्रशासन ने पहले कभी तबीयत खराब होने की सूचना नहीं दी। अचानक फोन कर हालत बिगड़ने की जानकारी दी गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों का दावा जेल के भीतर मारपीट से मौत
परिजनों ने शव पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए मारपीट की आशंका जताई है। जेलर लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी के मुताबिक, सुबह अचानक बंदी की तबीयत बिगड़ी थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


