कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में स्ट्रीट डॉग्स को फीडिंग कराने को लेकर विवाद हो गया। महिला वकील ने पड़ोसियों पर ब्लेड से हमला करने और मारपीट का आरोप लगाया है। हजीरा सिविल अस्पताल में इलाज के बाद महिला वकील ने इसकी शिकायत बहोड़ापुर थाना पुलिस से की है।
दरअसल, देशभर में इन दिनों एनिमल लवर्स और आम लोगों के बीच स्ट्रीट डॉग्स को फीडिंग कराने के दौरान विवाद देखने मिल रहा है। इसी कड़ी में ग्वालियर में भी अब आवारा कुत्ते लोगों के बीच आपसी झगड़े की वजह बन रहे हैं। आरोप है कि बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक महिला वकील के पाले गए कुत्तों ने मोहल्ले के लोगों पर हमला कर दिया। पिछले कुछ ही दिनों में करीब 20 लोगों पर हमला किया, जिसमें महिला, बच्चे और बुजुर्ग तक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: शहडोल में दो बाघों की मौत पर सख्त कार्रवाई: डिप्टी रेंजर समेत बीट गार्ड सस्पेंड, 7 आरोपी गिरफ्तार
ये है विवाद कि वजह
इसी बात पर इलाके वालों ने महिला वकील पर कुत्तों को मोहल्ले से बाहर छोड़ने का दबाव बनाया। इसी बात पर मुंहवाद हुआ। महिला वकील का कहना है कि उसके साथ मारपीट की गई, इसमें उसके कपड़े तक फट गए। इस घटना को लेकर बहोड़ापुर थाने पर हंगामा चलता रहा, बहोड़ापुर निवासी रचना चौहान ने थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया कि उसके घर में घुसकर मोहल्ले के लोगों ने मारपीट की। पहले उसका घर घेर लिया, जब वह बाहर आई तो भीड़ ने उसके साथ मारपीट कर दी। उधर उसके आसपास रहने वाले कई लोग भी इकट्ठा होकर थाने पहुंचे।
ये भी पढ़ें: यहां हवा में उगाया जा रहा आलू! एरोपोनिक्स तकनीक से तैयार किए जा रहे उन्नत बीज, जानें क्या है Aeroponics खेती
20 लोगों पर हमला
इन लोगों ने पुलिस को बताया कि रचना ने काफी संख्या में आवारा कुत्ते पाले है। यह कुत्ते आदमखोर हो चुके हैं और अब मोहल्ले वालों पर हमला कर रहे हैं। बीते कुछ ही दिनों में करीब 20 लोगों पर हमला कर चुके हैं। जब रचना को टोका गया तो वह एफआईआर की धमकी देने लगी। इसी बात पर विवाद हुआ है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कोई FIR दर्ज नहीं की है। दोनों ओर से शिकायती आवेदन लिया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


