भोपाल। मध्य प्रदेश के सीधी में भाजपा नेता ने बीच सड़क महिला की पिटाई कर दी। बहरी ग्राम के संतोष पाठक ने जमीन पर लेटाकर इतना पीटा कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसे लेकर कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने महिला सम्मान को लेकर भाजपा पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर लिखा, ‘मध्यप्रदेश की सिहावल विधानसभा (जिला-सीधी) के ग्राम-बहरी में भाजपा नेता संतोष पाठक के द्वारा सरेआम महिला को पीटने की घटना सामने आयी है। एक तरफ भाजपा वोट के लिए महिलाओं को प्रदेश में “लाडली बहना” कहती है और दूसरी तरफ महिला सम्मान देखिए। Dr Mohan Yadav जी, क्या यही है आपके राज में कानून की व्यवस्था या फिर भाजपा नेताओं के लिए सब माफ है?’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


