शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड परीक्षा (MP Board Exams) एक्जाम से पहले टेलीग्राम पर फर्जी प्रश्न पत्र बेचने का नेटवर्क सक्रिय हो गया है। टेलीग्राम पर फर्जी पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है। मामले में सायबर क्राइम ने FIR दर्ज की है। मामले में पुलिस प्रशासन ने सलाह दी है कि- शिक्षक और अभिभावक बच्चों को सतर्क रखें।

एमपी बोर्ड प्रश्न 2026 जैसे 7 चैनल सामने आए

दरअसल जलसाजों ने फर्जी प्रश्न पत्रों को असली दिखाने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ता लोगो, मोनो का दुरुपयोग किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने शिकायत में बताया- कुछ टेलीग्राम चैनलों के जरिए छात्रों के रुपए वसूल कर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। जांच के दौरान टेलीग्राम में 7 चैनल सामने आए। एमपी बोर्ड एग्जाम 2026, एमपी बोर्ड पेपर, एमपी बोर्ड 2025 पेपर, MP बोर्ड पर पेपर लीक, ऑल इंडिया बोर्ड्स पेपर 2026, एमपी बोर्ड ऑफिशल, एमपी बोर्ड प्रश्न 2026 जैसे 7 चैनल सामने आए है।मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

संदिग्ध व्हाट्सऐप/टेलीग्राम लिंक पर क्लिक न करें

मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा- परीक्षा से पहले नकली पेपर के नाम ठगी नया साइबर फ्रॉड आया है। टेलीग्राम ग्रुप बनाकर छात्रों को फर्जी प्रश्नपत्र भेजे जा रहे है। पैसे लेकर कल का पेपर देने का दावा किया जा रहा है।पुलिस की सलाह शिक्षक और अभिभावक बच्चों को सतर्क रखें। संदिग्ध व्हाट्सऐप/टेलीग्राम लिंक पर क्लिक न करें। फर्जी पेपर से छात्रों का समय और भविष्य दोनों नुकसान होता है। पिछले साल ऐसे मामलों में कई आरोपी पकड़े गए थे। साइबर सेल की लगातार निगरानी, पूरा नेटवर्क रडार पर है।

शैलेंद्र सिंह चौहान, ADCP, क्राइम ब्रांच

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m