संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा के सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने मंच से कहा कि अगर किसी मंदिर को हाथ लगाया तो समझ लेना, अपने प्राण त्याग देंगे।

मुरैना में भरभराकर गिरी मंदिर की छत, प्रसाद लेने गई 3 बच्चियों की मौत, पति-पत्नी समेत 5 गंभीर घायल

दरअसल, इन दिनों विदिशा में फॉरेस्ट विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। जिसमें फॉरेस्ट विभाग जमीन को कब्जे में लेकर वहां पर जंगलों को विकसित करने जा रहा है। सिरोंज के देवपुर मंदिर जोकि हिंदुओं की आस्था का प्राचीन और धार्मिक स्थल माना जाता है। वहां पर किसी मंदिर को हटाने की योजना फॉरेस्ट द्वारा बनाई गई। 

निगम-मंडलों में जल्द होगी नियुक्तियां: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत, जानिए क्या कहा?

इसकी जानकारी जब क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा को लगी तो वह मंच से दहाड़ उठे। उन्होंने खुले मंच से अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि किसी भी मंदिर को हाथ लगाया तो हम प्राण त्याग देंगे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m