हेमंत शर्मा, इंदौर। Special Story: मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों का दर्द अभी ठंडा भी नहीं पड़ा और अब शहर के एक बड़े सरकारी दफ्तर से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सिस्टम की संवेदनहीनता की पोल खोलती है। शहर के विकास का जिम्मा संभालने वाला इंदौर विकास प्राधिकरण खुद लोगों की सेहत से खिलवाड़ करता पकड़ा गया है।
IDA कार्यालय में मेहमानों और आम लोगों को जो पानी परोसा जा रहा है, वो सुरक्षित नहीं… बल्कि एक्सपायरी है। दफ्तर में रखी पानी की बोतलों पर पैकेजिंग डेट 23 नवंबर 2024 दर्ज है। बोतल पर साफ लिखा है- “Best Before 90 Days” यानी ये पानी फरवरी 2025 के बाद उपयोग योग्य नहीं था। लेकिन हैरानी की बात ये है कि 2026 में भी वही बोतलें लोगों को परोसी जा रही हैं। यह सिर्फ अनदेखी नहीं…यह स्वास्थ्य से खुला खिलवाड़ है।
ये भी पढ़ें: फिर आई शर्मनाक तस्वीरः जिला अस्पताल में मरीज को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ, गोद में उठाकर ले जाना पड़ा
अधिकारी घर से पानी लाकर पीते
दफ्तर के एक कर्मचारी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अधिकारियों को खुद इस पानी पर भरोसा नहीं। वे घर से पानी लाते हैं। दफ्तर में रखी ये बोतलें सिर्फ मीटिंग और मेहमानों के लिए हैं। सप्लायर आता है, पेटी रख जाता है और कोई एक्सपायरी चेक नहीं करता। मतलब साफ है कि सुरक्षा अपने लिए, खतरा बाकी सबके लिए।
ये भी पढ़ें: छात्र का 1 साल बर्बादः प्रवेश पत्र में दिए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचा था, फिर भी नहीं दिया प्रवेश, नहीं पसीजा SDM का दिल
सिस्टम ने कुछ नहीं सीखा
हर साल सरकारी पैसों से पानी की बोतलें खरीदी जाती हैं। लेकिन ना स्टॉक की जांच ना एक्सपायरी की निगरानी ना स्वास्थ्य सुरक्षा की जिम्मेदारी, सप्लायर माल उतार देता है… बिल पास हो जाता है और जनता को मिलता है बासी पानी। भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतें हुईं, जांच और सुधार के दावे किए गए। लेकिन IDA दफ्तर की तस्वीर बताती है कि सिस्टम ने कुछ नहीं सीखा। जहां सरकारी दफ्तरों में ही पानी सुरक्षित नहीं, वहां आम जनता किस भरोसे जिए ? एक्सपायरी पानी से फूड प्वाइजनिंग, इंफेक्शन और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। अगर यही पानी किसी बुजुर्ग, बच्चे या बीमार व्यक्ति को दे दिया जाए, तो जिम्मेदार कौन ?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


