Patna Civil Court: राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 24 घंटे के अंदर दूसरी बार पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुबह-सुबह कोर्ट को मिली धमकी से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट के रजिस्ट्रार के फोन पर कॉल कर सिविल कोर्ट के पूरी बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी दी गई है।
कोर्ट को मिली उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड हैं और कोर्ट परिसर की संघन जांच की जा रही है। वहीं, कोर्ट के बाहर सुरक्षा की कड़ी तैनाती की जा रही है। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट में पहले हाफ के कामकाज को बंद रखने का फैसला लिया गया है। वहीं, जांच और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के बाद दूसरे हाफ से कोर्ट का काम शुरू होगा।
बता दें कि कल भी पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिला जज को ईमेल के जरिए मिली इस धमकी में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। मेल में लिखा था ‘पाकिस्तान कनिमोझी जिंदाबाद, 1:00 बजे पटना सिविल कोर्ट में बम के धमाके होंगे।’ वहीं, इससे पहले सोमवार (9 फरवरी) को भी पटना, औरंगाबाद और भागलपुर में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


