इंद्रपाल सिंह, इटारसी। मध्यप्रदेश के इटारसी जिले के सिवनीमालवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथनापुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ढाबे के पास तीन युवकों के शव पड़े मिलने की सूचना सामने आई। सुबह ग्रामीणों ने शवों को देखा और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
MP के व्यापारी को लॉरेंस गैंग की धमकीः वॉइस मैसेज से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, सायबर पुलिस
मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत
घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। तीनों युवक अज्ञात बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
आधी रात डबल मर्डर से फैली सनसनीः 3 लोग घायल, जादू टोने के शक में निर्मम हत्या, गांव में दहशत
शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि मृतकों की पहचान हो सके और घटना की सही वजह सामने आ सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


