बरेली. हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पिता ने अपने ही 1 साल के बेटे को मौत की नींद सुला दी. हत्या की वारदात को इसीलिए अंजाम दिया, क्योंकि बेटे की शक्ल उससे नहीं मिलती थी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने गुनाह कबूल करते हुए कहा कि वरुण मेरा नहीं, पत्नी के प्रेमी का बेटा था. यही वजह है कि उसने हत्या कर दी.
इसे भी पढ़ें- मुझे छूना मत, नहीं तो…सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दी धमकी, ढाई महीने तक बनाई दूरी, अब हुआ कुछ ऐसा कि पुलिस से कर दी शिकायत
बता दें कि पूरा मामला भुता का है. जहां रहने वाले सोमपाल ने अपने 1 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद बेटे की लाश को एक तालाब में फेंक दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी से हत्या करने के पीछे की वजह पूछी तो आरोपी ने चौंकाने वाली बात कही. पुलिस भी सुनकर सन्न रह गई.
इसे भी पढ़ें- मौत बांट रहा ‘निकम्मा’ सिस्टम! एक सप्ताह के भीतर सांड और बछड़ों के हमले में 2 किसानों की मौत, 1 लड़ रहा जिंदगी की जंग, जिम्मेदार बेसुध?
आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी ज्यादातर मायके में रहा करती थी. वहीं उसका किसी के साथ प्रेम संबंध था. वरुण उसका बेटा नहीं था, क्योंकि उसकी शक्ल उससे नहीं मिलती थी. उसका कहना है कि बड़ा बेटा ही उसका अपना बेटा था. वहीं मामले को लेकर सोमपाल की पत्नी का भी बयान सामने आया है.
इसे भी पढ़ें- अब दिल्ली में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नहीं होगी रहने की समस्या, राजधानी में तैयार किया जाएगा हॉस्टल, योगी सरकार ने बजट में किया प्रावधान
सोमपाल की पत्नी का कहना है कि पति उसके चरित्र पर शंका करता था. आए दिन शराब पीकर लड़ाई करता था. इसी वजह से वह मायके में रहा करती थी. इसी वजह से उसने छोटे की गला दबाकर हत्या कर दी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


