इमरान खान, खंडवा। मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त का इंतजार कर रही बहनों के के लिए खुशखबरी है। आज फरवरी माह की किस्त खंडवा जिले के पंधाना से मुख्यमंत्री डॉ, मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1800 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के खंडवा दौरे को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। वही पंधाना विधानसभा को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 600 करोड़ों रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों लोकपर्ण और भूमि पूजन भी करेंगे।
पंधाना विधायक छाया मोरे ने बताया कि, 14 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मेरे विधानसभा पंधाना आ रहे है। जहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री पंधाना से ही प्रदेश की लाडली बहना योजना की राशि का विवरण करेंगे। इसके अलावा पंधाना विधानसभा में मुख्यमंत्री करोड़ों रुपए के विकास कार्यों लोकपर्ण और भूमि पूजन भी करेंगे।
इन विकास कार्यों का करेंगे लोकपर्ण व भूमि पूजन
_मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 301.41 करोड़ रूपए लागत से निर्मित भाम सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे।
_ 37 करोड़ रूपए लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय पंधाना का लोकार्पण भी करेंगे।
_11.06 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले संयुक्त एसडीएम कार्यालय भवन पंधाना का लोकार्पण करेंगे ।
_2.90 करोड़ रूपए लागत से निर्मित होने वाले पंधाना बस स्टैण्ड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


