शिखिल ब्यौहार, भोपाल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर भगवान भोलेनाथ की भक्ति के इस महापर्व की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

READ MORE: महाशिवरात्रि पर 2.30 बजे खुले महाकाल के पट: भस्म से सजे बाबा, उमड़ा आस्था का सैलाब, 44 घंटे खुला रहेगा दरबार  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा: “भगवान भोलेनाथ की भक्ति के महापर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेवजी से प्रार्थना है कि हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।” सीएम ने इस अवसर पर भक्तों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भक्ति, त्याग और आत्मचिंतन का पर्व है, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरता है।

भोपाल में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महाशिवरात्रि पर भोपाल के प्रसिद्ध बड़वाले महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हो रहा है। सीएम की मौजूदगी से मंदिर परिसर में और भी उत्साह देखने को मिलेगा।पूरे प्रदेश में महाशिवरात्रि की धूम है। शिव मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और जागरण का सिलसिला जारी है। भक्त उपवास रखकर भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m