आगरा. किसी ने ठीक ही कहा है कि पूत कपूत हो सकते हैं, लेकिन माता कभी कुमाता नहीं होती. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिस मां ने अपने बेटों को पाल-पोसकर बड़ा किया, उन्हींं बेटों ने अपनी बीमार बूढ़ी मां को मुर्दों के बीच कब्रिस्तान में छोड़कर भाग गए. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस परिजनों की तलाश में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- शादी कम, साजिश ज्यादा! विदाई से पहले किन्नरों ने खोली दूल्हे की पोल, सुनते ही दुल्हन पक्ष के उड़ गए होश, फिर जो हुआ…
बता दें कि पूरा मामला थाना न्यू आगरा के कर्बला क्षेत्र का है. जहां एक वृद्ध महिला मुर्दों के बीच कब्रिस्तान में बीमार हालत में लोगों को मिली. जिसके बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीमार बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया.
इसे भी पढ़ें- ‘मुझे नीले ड्रम में नहीं जाना’…पत्नी को भतीजे के साथ इश्क लड़ाते पति ने रंगेहाथों पकड़ा, फिर डर के मारे दोनों की करा दी शादी
बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि उसे कब्रिस्तान उसके दोनों बेटे छोड़कर गए हैं. महिला ने अपनी पहचान गुबरारी मथुरा निवासी रज्जो देवी के रूप में दिया है. पुलिस जानकारी के आधार पर परिजनों की तलाश में जुट गई है. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. घटना को लेकर लोगों में बुजुर्ग महिला के बेटों के लिए गुस्सा देखने को मिल रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


