राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में आवारा कुत्तों के आतंक का मुद्दा गूंजा। कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने सदन का ध्यानाकर्षण किया।
2025 में 19 हजार से ज्यादा डॉग बाइट के प्रकरण दर्ज
भोपाल में लगातार कुत्तों की नसबदी के लिए पैसे खर्च हों रहे हैं। आवारा कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक खत्म नही हो रहा है। 2025 में 19 हजार से ज्यादा डॉग बाईट के प्रकरण दर्ज हुए है। नसबंदी के लिए हर साल करोड़ो खर्च हो रहे लेकिन आवारा कुत्तों की संख्या कम नहीं हो रही है। भोपाल के स्थिति विस्फोटक हो रही है।
नसबंदी की बात आएगी तो इंदिरा गांधी तक जाएगी
कहा- सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है। सीएम मोहन यादव ने कहा- नसबंदी की बात आएगी तो इंदिरा गांधी तक जाएगी। आवारा श्वान एक सामुदायिक प्राणी के रूप में सदियों से हमारे बीच रह रहे हैं। बदलते मौसम और कुपोषण के कारण श्वान आक्रामक हो रहे हैं। भोपाल में नगर निगम की टीम श्वान निपटने के लिए लगातार काम कर रही है। एनिमल बर्थ कंट्रोल रूल्स भोपाल में लागू किया गया है। इसमें टीम स्वान की नसबंदी करके उसी क्षेत्र में छोड़ देती है। नसबंदी केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है। श्वान में एंटी रैबीज टीकाकरण सरकार करवा रही है।
कैलाश विजयवर्गीय बोले– हम घर में पहली रोटी गाय और आखरी रोटी स्वान के लिए निकालते हैं। श्वान को उतेजित करने का एक प्रमुख कारण हम है
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद– डॉग्स लवर की वजह से कुछ निर्णय रूक गए। कुत्तों की वजह से लोग मारे जा रहे हैं।
सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट रखना चाहिए
कितनों को मुआवजा दिया गया यह भी बताएं
कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई ने सदन में कहा वैक्सीन के बाद भी लोगों की मौत हो रही है। कुत्तों के झुंड में एक बच्चे को तहस नहस कर दिया। रैबीज के टीके नकली नहीं हो इस बात का ध्यान रखना चाहिए। डॉग बाइट के कारण हुई मौत के बाद कितनो को मुआवजा दिया गया यह भी बताएं।
कैलाश विजयवर्गीय– नसबंदी करने के डॉक्टर की संख्या प्रदेश में कम है। सरकार दूसरे प्रदेशों से नसबंदी के लिए डॉक्टर बुलाएगी
गोपाल भार्गव– 80 करोड़ को सरकार राशन दे रही है। जब तक सबको राशन नहीं मिलता। स्वानों की आवश्यकता क्या है। इनकी नस्ल खत्म की जाएं, इन्हें खत्म किया जाए।
स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल– एंटी रेबीज टीका की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है।
कैलाश विजयवर्गीय– सभी के सुझाव लिए गए हैं, मंथन होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


