t20 World Cup India Vs Pakistan Match: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से करारी शिकस्त मिलने पर पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों (Kanwal Jeet Singh Dhillon) ने पाक पीएम शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) और आर्मी चीफ असीम मुनीर (Asim Munir) की जमकर मौज ले ली। भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी ने शहबाज शरीफ को खासकर बुरी तरह ट्रोल किया है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान की करारी हार पर पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि बॉयकॉट में नहीं, पाकिस्तान को सरेंडर करने में ज्यादा मजा आता है। इन्हें… एक बार और कर दिया. जय हिंद।

बता दें कि 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप A के 27वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ ही भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एकतरफा हराकर अपना दबदबा बरकरार रखा है।

मैच हारने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की टीम को लेकर तंज कसे जा रहे थे। इसी बीच रिटायर्ड आर्मी अधिकारी केजेएस ढिल्लों (जिन्होंने कश्मीर में 15 कोर की कमान संभाली और ‘ऑपरेशन मान’ लीड किया, 2022 में डायरेक्टर जनरल डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी से रिटायर हुए) ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘बॉयकॉट मे नहीं, सरेंडर में ज्यादा मजा आता है इन्हें… एक बार और कर दिया. जय हिंद।

शहबाज का पोस्ट हार के बाद ट्रोलिंग का हिस्सा बना

बता दें कि केजेएस ढिल्लो ने कश्मीर में 15 कोर की कमान संभाली और ऑपरेशन मान लीड किया था। 2022 में डायरेक्टर जनरल डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी से रिटायर हुए थे। अब उनका यह पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। ढिल्लों का इशारा पाकिस्तान की हार को ‘सरेंडर’ बताने पर था, जो भारत-पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी में आम ट्रोलिंग स्टाइल है। शहबाज शरीफ ने मैच से पहले या दौरान पाकिस्तान टीम को सपोर्ट करते हुए पोस्ट किया था, जो हार के बाद और ज्यादा वायरल हो गया। ढिल्लों का यह तंज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया और भारत-पाकिस्तान मैच के बाद की ट्रोलिंग का हिस्सा बन गया।

भारत-पाकिस्तान मैच का हाल

बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175/7 का स्कोर बनाया था। ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली और 40 गेंदों में 77 रन बटोरे थे। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान के स्पिनर सैम अयूब ने 4 ओवर में 3 विकेट लेकरर 25 रन दिए थे। 176 रन लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान शुरुआत से ही दबाव में दिखी। पहले ओवर से ही पाकिस्तान को झटके लगने शुरू हो गए थे। पाकिस्तान 18 ओवर में 114 पर ऑलआउट हो गया। उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए थे। भारत के गेंदबाजों ने कमाल किया. जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट, अक्षर पटेल 2, वरुण चक्रवर्ती 2 और हार्दिक पांड्या ने भी 2 विकेट झटके थे।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m