शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन आवारा कुत्तों का मुद्दा उठा। कांग्रेस ने इसे लेकर ध्यान आकर्षण लगाया था। वहीं सदन में बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुत्तों की नस्ल ही खत्म कर देनी चाहिए। उनके कहने का मतलब यह था कि कुत्तों को खाना देना और फिर नसबंदी करना, इतना खर्च करने से अच्छा है कि नस्ल की खत्म कर देना चाहिए।

एमपी विधानसभा बजट सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। सदन में आवारा कुत्तों का मुद्दा गूंजा। वहीं विधानसभा में बीजेपी विधायक व पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुत्तों पर इतना व्यय करना, उनको खाना देना फिर नसबंदी करवाना… इससे बेहतर है कि उनकी नस्ल को खत्म कर देना चाहिए। गोपाल भार्गव ने यह भी कहा कि 80 करोड़ का सरकार राशन दे रही है, जब तक सबको राशन नहीं मिलता, स्वानों की आवश्यकता क्या है। इनकी नस्ल खत्म की जाएं, इन्हें खत्म किया जाए।

ये भी पढ़ें: MP Budget Session 2026: कांग्रेस के मुस्लिम विधायक ने गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग, बीजेपी ने कही यह बड़ी बात

मंत्री बोले- सुझाव आया है, मंथन किया जाएगा

वहीं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि एंटी रेबीज टीका की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नसबंदी करने के लिए प्रदेश में डॉक्टर की संख्या कम है। एमपी सरकार दूसरे प्रदेशों से नसबंदी के लिए डॉक्टर बुलाएगी। कैलाश ने यह भी कहा कि सभी के सुझाव लिए गए हैं, इस पर मंथन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: महिला कांग्रेस की रसोई संसद: थाली-चूल्हा, गैस सिलेंडर और कढ़ाई लेकर प्रदर्शन, रसोई और महिला हितैषी बजट न होने पर घेराव की दी चेतावनी

कांग्रेस विधायक आतिफ ने लगाया है ध्यानाकर्षण

आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने डॉग बाइट की घटना को लेकर ध्यान आकर्षण लगाया था। आतिफ अकील का कहना है कि स्ट्रीट डॉग के काटने की वजह से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मासूम की मौत हुई है। सरकार उनके घर जाए और हालात देखें। सरकार को इस दिशा में कठोर कदम उठाए जाने चाहिए। वहीं आतिफ ने बताया कि इस पर मंत्री की तरफ से जवाब आया है, उससे वह संतुष्ट भी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m