India vs Pakistan Match Scenario: इन दिनों टी20 विश्व कप 2026 की धूम है. बीते 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो चुका है, जिसमें टीम इंडिया ने 61 रनों से बाजी मारी थी. अब ये दोनों टीमें एक बार फिर इसी विश्व कप में भिड़ सकती हैं. एक ऐसा समीकरण है, जो सही हो गया तो फिर फैंस को एक बार फिर इन दोनों ही टीमों के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. आइए बिना देर किए हम ये जानते हैं कि आखिर दोनों के बीच दोबारा रोमांचक जंग कैसे हो सकती है.
दरअसल, टी20 विश्व कप 2026 में कुल 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया था. हर ग्रुप से जो टॉप 2 टीमें होंगी, वो सुपर 8 में एंट्री लेंगी. भारत और पाकिस्तान ग्रुप ए में हैं, उनके अलावा नामीबिया, अमेरिका और नीदरलैंड की टीम भी है. भारत ने पहले तीनों मैच जीतकर सुपर 8 में एंट्री कर ली है, जबकि दूसरी टीम के तौर पर पाकिस्तान एंट्री कर सकती है. उसे अपने आखिरी मैच में नामीबिया को हराना होगा. सुपर 8 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आपस में नहीं भिड़ेंगी, क्योंकि दोनों अलग-अलग ग्रुप में रहेंगी.
सुपर 8 में टॉप 2 टीमों को मिली है एंट्री
सुपर 8 में हर ग्रुप से 2 टीमें आएंगी, जिन्हें 2 ग्रुप में डिवाइड किया गया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी करते हुए हर ग्रुप की टॉप 2 टीमों को सीडिंग दी थी, जिसके तहत सुपर 8 के मुकाबले लगभग तय हैं कि कौन सा मैच किस टीम के बीच खेला जाएगा.
सुपर 8 में अलग-अलग ग्रुप में हैं IND vs PAK
सुपर 8 में 2 ग्रुप हैं. ग्रुप 1 में चार टीमें होंगी. जो आपस में 3-3 मैच खेलेंगी. यही हाल ग्रुप 2 में होगा. भारतीय टीम (X1) है, जिसे ग्रुप 1 में जगह मिली है. भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया (X2), वेस्टइंडीज (X3) और साउथ अफ्रीका (X4) का नाम है. वहीं ग्रुप 2 में इंग्लैंड (Y1), न्यूजीलैंड (Y2), पाकिस्तान (Y3) और श्रीलंका (Y4) को जगह मिली है. ऐसा तभी होगा, जब ये टीमें सुपर 8 में एंट्री कर लेंगी. मान लीजिए कोई टीम सुपर 8 मे्ं नहीं आ पाई तो फिर उसकी जगह उस टीम को मौका मिलेगा, जो सुपर 8 में एंट्री करेगी. मतलब भारत-पाकिस्तान की टीमें सुपर 8 में नहीं भिड़ेंगी.
ये है समीकरण
मजेदार बात ये है कि भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच सेमीफाइनल में जंग हो सकती है. यह मैच संभव है. बस समीकरण सही बैठना चाहिए. समीकरण ये कहता है कि सेमीफाइनल में भारत-पाक के बीच मैच तभी हो सकता है जब ग्रुप 1 में टीम इंडिया नंबर 1 पर रहे और ग्रुप 2 में पाकिस्तान नंबर 2 पर रहे. अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर सेमीफाइनल में भी इन दोनों टीमों की टक्कर नहीं होगी. फिर फाइनल में भिड़ंत हो सकती है, ऐसा तब होगा जब दोनों टीमें फाइनल में एंट्री कर लेंगी.
सेमीफाइनल और फाइनल कहां खेले जाएंगे?
मान लीजिए अगर पाकिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली तो फिर वह मैच कोलंबो में होगा. अगर समीकरण के अनुसार, भारत-पाक सेमीफाइनल में फंसती हैं तो फिर कोलंबो में ही सेमीफाइनल खेला जाएगा. अगर टीम इंडिया किसी दूसरी टीम से सेमीफाइनल खेलती है तो फिर यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा. अगर पाक सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचती है तो फिर दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डेंस में तय है. फाइनल में पाक नहीं पहुंची तो खिताबी जंग अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी और मान लीजिए अगर पाक फाइनल तक पहुंची तो फिर फाइनल मुकाबला कोलंबो में होगा.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


