शिवम मिश्रा, रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित फतेहशाह मार्केट में एक हिस्ट्रीशीटर ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शराब पीने के लिए पैसे न देने पर उसने दुकानदारों के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस द्वारा मामूली धाराओं नें केस दर्ज करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, वसीम खान उर्फ़ मम्मा आदतन अपराधी है और कई बार अलग-अलग थानों से जेल जा चुका है और उसकी बदमाशी की घटनाओं से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में कोतवाली थाना में मामूली धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। लेकिन दुकानदारों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई नहीं की, जिस कारण देर रात आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर विरोध जताया।
स्थानीय लोग कहते हैं कि वसीम खान का आतंक लगातार बढ़ रहा है और यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


