National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (20 फरवरी 2026) की खबरों मेंभारत ने अपाचे को दरकिनार कर राफेल से नाता जोड़ा, रूस को रिप्लेस कर सऊदी अरब बना भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता, ब्रिटेन ने ईरान पर हमले के लिए अमेरिका को RAF एयरबेस देने से किया इनकार, देशभर में शिवाजी जयंती पर हंगामा, ईरान का फाइटर जेट क्रैश या फिर युद्ध की सुगबुगाहट? प्रमुख रहा।

भारत ने अपाचे को दरकिनार कर राफेल से नाता जोड़ा

भारत के रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों को खरीदने और छह P-8I लॉन्ग रेंज मैरीटाइम सर्विलांस एयरक्रॉफ्ट खरीदने का सौदा किया है। हालांकि, P-8I बनाने वाली अमेरिकी कंपनी बोइंग इस डील से बहुत खुश तो नहीं होगी। दरअसल, भारत ने अपनी इस 40 बिलियन डॉलर की रक्षा खरीद की लिस्ट में अपाचे अटैक हेलिकॉप्टरों को शामिल नहीं किया है। यूरेशियन टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में यह दावा किया था कि भारत कुल 68 अपाचे खरीदेगा। मगर, भारत ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई।

पढ़े पूरी खबर…..

रूस को रिप्लेस कर सऊदी अरब बना भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद से नाराज होकर भारत पर अतिरिक्त 25% का टैरिफ लगा दिया था. इस कारण भारत-अमेरिका में भारी तनाव पैदा हुआ और दोनों के बीच व्यापार वार्ता भी रुक गई. लेकिन फिर 2 फरवरी को ट्रंप ने घोषणा की कि डील के तहत भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद करेगा जिसके बदले में उन्होंने भारत पर लगा 25% टैरिफ हटा दिया है. उन्होंने भारत पर लगा 25% रेसिप्रोकल टैरिफ भी घटाकर 18% कर दिया. जनवरी में ही मध्य-पूर्व के देशों से भारत की तेल की खरीद 2022 के बाद से सबसे अधिक हो गई. और इसी के साथ ही सऊदी अरब एक बार फिर से भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है.

पढ़े पूरी खबर…..

ब्रिटेन ने ईरान पर हमले के लिए अमेरिका को RAF एयरबेस देने से किया इनकार

ब्रिटेन की कीएर स्टार्मर सरकार ने ईरान पर संभावित हमलों के लिए ब्रिटिश वायु सेना (RAF) के ठिकानों का इस्तेमाल करने के अमेरिकी अनुरोध को ठुकरा दिया है. इस फैसले के बाद ब्रिटेन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है, जिसका सीधा असर चागोस द्वीप समूह के भविष्य पर पड़ सकता है. इस बीच ब्रिटिश सरकार ने अमेरिका के अनुरोध को यह कहते हुए इनकार कर दिया कि इस तरह के हमले में भागीदारी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हो सकता है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन ने विशेष रूप से ग्लॉस्टरशायर के पास स्थित रॉयल एयर फोर्स बेस फैयरफोर्ड और हिन्द महासागर में स्थित डियेगो गार्सिया को इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी.

पढ़े पूरी खबर…..

देशभर में शिवाजी जयंती पर हंगामा

देशभर में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान कुछ राज्यों से हंगामे की खबर भी आई। कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान पथराव हुआ। इसके बाद तनाव की स्थिति बन गई। यहां भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 के लागू की गई।

पढ़े पूरी खबर…..

ईरान का फाइटर जेट क्रैश या फिर युद्ध की सुगबुगाहट?

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान को बड़ा झटका लगा है. पश्चिमी ईरान के हमदान में ट्रेनिंग उड़ान के दौरान एक ईरानी फाइटर जेट क्रैश हो गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई. ईरानी सरकारी मीडिया से जुड़ी प्रेस टीवी ने इस हादसे की पुष्टि की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पायलट का नाम मेहदी फिरोजमंद है. यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के संकेत दे चुके हैं. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ईरान पर ‘लिमिटेड मिलिट्री स्ट्राइक’ पर विचार कर रहा है.

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

भारत मंडपम में आयोजित AI समिट में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: दिल्ली में हो रहे एआई समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील का विरोध किया है। पुलिस ने एक्शन लेते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने साथ कुछ पोस्टर भी लाए थे, उन पर लिखा था- PM IS COMPROMISED। (पढ़े पूरी खबर)  

जयराम रमेश बोले- MODI गर्वमेंट मतलब ‘मैक्सिमम ऑप्टिक्स डैमेजिंग इंडिया’: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पेक्ट समिट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। उन्होंने शुक्रवार को X पोस्ट में लिखा कहा- MODI गर्वेंनेंस का मतलब ‘मैक्सिमम ऑप्टिक्स डैमेजिंग इंडिया’ है। उन्होंने लिखा कि अमेरिका-पाकिस्तान बीच रोमांस बिना रुके जारी है। जब ये हो रहा था तब खुद को ‘विश्वगुरु’ बताने वाले संक्षिप्त शब्दों में दुनिया को ज्ञान दे रहे थे और CEOs को अपनी एकजुटता दिखाने के लिए मजबूर कर रहे थे। (पढ़े पूरी खबर)

बांग्लादेश में नया PM बनते ही भारत ने कर लिया बड़ा फैसला: बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब भारत से पड़ोसी मुल्क के रिश्तों में मजबूती की ओर सकारात्मक कदम बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. भारत बांग्लादेश में फिर से सभी वीजा सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रहा है. हाल ही में बीएनपी पार्टी से तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद संभाला है. बांग्लादेश मीडिया के अनुसार सिलहट में भारत के सीनियर कॉन्सुल अधिकारी अनिरुद्ध दास ने कहा कि सभी वीजा सर्विस को पूरी तरह से बहाल करने की कोशिशें की जा रही हैं.  (पढ़े पूरी खबर)

ट्रंप की ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की पहली बैठक वॉशिंगटन डीसी: गाजा संकट पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की पहली बैठक में भारत ने गुरुवार को पर्यवेक्षक के रूप में हिस्सा लिया. भारत इस पहल का औपचारिक सदस्य नहीं है, लेकिन वॉशिंगटन डीसी में आयोजित बैठक में नई दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया गया. इस वर्ष घोषित किए गए इस बोर्ड में 27 देश शामिल हैं, जिनमें अर्जेंटीना, आर्मेनिया, अजरबैजान, हंगरी, पाकिस्तान, सऊदी अरब और यूएई के साथ इजरायल भी शामिल है. हालांकि, इस समूह में फिलिस्तीनी प्रतिनिधियों को शामिल नहीं किया गया है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है. (पढ़े पूरी खबर)

नामग्या सी खम्पा कौन हैं? : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा ‘ बोर्ड ऑफ पीस ‘ में भारत ने गुरुवार को ऑब्जर्वर देश के तौर पर भाग लिया। यहां भारत का प्रतिनिधित्व नामग्या सी खम्पा ने किया, जो भारतीय विदेश सेवा (IFS) की वरिष्ठ अधिकारी हैं। नामग्या सी खम्पा इस समय वॉशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास में उपराजदूत के तौर पर तैनात हैं। वॉशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास की कार्यवाहक प्रमुख नामग्या खंपा ने गाजा मुद्दे पर आयोजित बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर आयोजित की गई थी, जिसमें भारत ने पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया। (पढ़े पूरी खबर)

मानहानि केस की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने रखा अपना पक्ष: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बयान दर्ज करवाने सुल्तानपुर पहुंचे. वे जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में पहुंचे. पेशी के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मुझ लगे सभी आरोप राजनीतिक हैं. कोर्ट ने राहुल गांधी को आखिरी मौका देकर तलब किया था. अदालत की ओर से उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए 20 फरवरी को आखिरी मौका दिया गया था. (पढ़े पूरी खबर)

महाराष्ट्र ATS ने 21 जगह की छापेमारी: महाराष्ट्र ATS ने यवतमाल और अहिल्यानगर जिले में फुटबॉल क्लबों के नाम पर संचालित कट्टरपंथी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने 21 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें यवतमाल और अहिल्यानगर के अलावा कई और जगह शामिल हैं। इस कार्रवाई के तहत कई युवकों से पूछताछ की गई और मोबाइल फोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m