कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और संवेदनशील घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। दो दिन पहले देर रात सड़क पर एक व्यक्ति को गौवंश (गाय) के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया। आरोपी की पहचान विनोद चौधरी के रूप में हुई है। स्थानीय गौ-सेवकों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी गंदी हरकत को रोकने के साथ ही उसे सबक सिखाया।
READ MORE: MP के 20 जिलों में वक्फ बोर्ड ने 77 करोड़ की 33 सरकारी संपत्तियों पर किया कब्जा, कलेक्टरों की अनदेखी से हुआ दुरुपयोग, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
घटना के दौरान आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरों ने पूरी वारदात को कैद कर लिया, जिसमें आरोपी की हरकतें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। घटना के बाद गौ-सेवकों ने आरोपी को देर रात माढ़ोताल पुलिस थाने पहुंचाया, जहां पीड़ित गौवंश के सम्मान और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विनोद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।
READ MORE: मध्यप्रदेश SIR से जुड़ी बड़ी खबर: दावे-आपत्ति की प्रक्रिया के बाद आज जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट, राज्य में कुल 42 लाख नाम कटे
माढ़ोताल थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कानून के अनुसार उचित धाराओं में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
https://twitter.com/lalluram_news/status/2025114093498339779?s=20
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


