CG News : रोहित कश्यप, मुंगेली. उप मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज लोरमी प्रवास के दौरान ग्राम कारीडोंगरी और दरवाजा के बीच मनियारी नदी पर निर्माणाधीन पुल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पुल निर्माण की धीमी गति पर कड़े शब्दों में नाराजगी जताई.

उपमुख्यमंत्री ने बारिश से पहले काम पूरा करने के दिए निर्देश

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों से कड़े लहजे में कहा कि अब तक पुल का निर्माण पूर्ण हो जाना चाहिए था, लेकिन नहीं हुआ है. निर्माण कार्य समय सीमा से काफी पीछे हैं. कम मजदूरों से समय पर काम कैसे पूरा होगा. अधिकारी को कड़ाई से निर्देश देते हुए कहा कि बारिश के पहले पुल का निर्माण किसी भी स्थिति में पूरा हो जाना चाहिए. वनांचल के ग्रामीणों को बारिश के मौसम में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. पुल नहीं होने से ग्रामीणों का संपर्क कट जाता है. धीमी गति से निर्माण पर ठेकेदार की सिर्फ नोटिस से काम नहीं चलेगा, पेनाल्टी की आवश्यकता हो तो वो भी लगाएं.

लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त : उपमुख्यमंत्री साव 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुप्रतीक्षित पुल बन जाने से बड़ी राहत मिलेगी, इसके निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

देखें वीडियो