CG News : सुरेश परतागिरी, बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. जवानों ने थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नीलमड़गु की ओर सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया. इस दौरान नक्सलियों के प्लांटेड 16 बीयर बॉटल आईईडी और एक 5 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया गया.

इसे भी पढ़ें : CG Transfer : लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे 83 पटवारियों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…

बीडीडी टीम ने डिमाइनिंग करते हुए सभी आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया. सर्चिंग में जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम में छिपाकर रखी गई संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई.

जब्त सामग्री में रस्सी, फ्लेक्सिबल वायर, मल्टीमीटर, आयरन सोल्डरिंग रॉड, वायर कटर, एम-सील, पेंसिल बैटरी (1.5V AAA), डीसी मोटर, माओवादी वर्दी, मैगजीन पाउच, दवाइयां, माओवादी साहित्य और पाम्फलेट शामिल हैं.