देश की राजधानी दिल्ली को शिक्षा के लिहाज से बेहतर माना जाता है, लेकिन यहां भी 13 ऐसी यूनिवर्सिटी पाई गई हैं जिन्हें University Grants Commission (UGC) से मान्यता प्राप्त नहीं है। यानी ये सभी संस्थान अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं और इनके द्वारा दी जाने वाली डिग्री किसी भी नौकरी या उच्च शिक्षा में मान्य नहीं होगी। विशेषज्ञों के अनुसार इन फर्जी विश्वविद्यालयों में दाखिला लेना छात्रों के लिए उनकी वर्षों की मेहनत और लाखों रुपये की फीस दोनों की बर्बादी साबित हो सकता है। यूजीसी ने छात्रों और अभिभावकों को ऐसे संस्थानों से सतर्क रहने की सलाह दी है।
फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट में दिल्ली अव्वल
• आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंस (AIPHS), अलीपुर
• कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
• यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली
• वोकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
• ADR-Centric Juridical University, राजेंद्र प्लेस
• इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली
• विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट, इंडिया
• आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, विजय विहार, रोहिणी
• वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, पीतमपुरा
• इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग, कोटला मुबारकपुर
• माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
• कम्युनिकेशंस (नेहरू प्लेस)
• नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सॉल्यूशन, जनकपुरी
देश में कुल 36 फर्जी विश्वविद्यालय
हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की फर्जी यूनिवर्सिटी
मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, मथुरा रोड, फरीदाबाद, हरियाणा
राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, भिवाड़ी, जिला अलवर, राजस्थान
दक्ष यूनिवर्सिटी, भास्कर पथ, न्यू पुंदाग, मसिबाड़ी, रांची, झारखंड
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, सेक्रेटेरिएट एसओ, अरुणाचल प्रदेश
गांधी हिन्दी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
महामाया टैक्निकल (प्राविधिक) विश्वविद्यालय, गौतम बुद्ध नगर, नोएडा, उत्तर प्रदेश
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अचलताल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
भारतीय शिक्षा परिषद्, फैजाबाद रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों की फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट
महाराष्ट्र:
राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, अक्कलकोट, जिला सोलापुर
पश्चिम बंगाल:
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसिन, चौरंगी रोड, कोलकाता
इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता
आंध्र प्रदेश:
क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर
बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, एनजीओ कॉलोनी, विशाखापट्टनम
कर्नाटक:
सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, विजया नगर, तुमकुर
ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
पुडुचेरी:
श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, वाजुथवर रोड
उषा लात्चुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, वाझापडियार नगर, थिरुक्कनूर
केरल:
सेंट जॉन यूनिवर्सिटी, कृष्णाटम्
इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन, कुन्नामंगलम, कोजहिकोदे
छात्रों के लिए चेतावनी
इन संस्थानों से प्राप्त डिग्री सरकारी नौकरी या उच्च शिक्षा में मान्य नहीं होगी। किसी भी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने से पहले उसकी UGC मान्यता सूची की जांच करना अनिवार्य है। ऐसे फर्जी संस्थानों में प्रवेश लेने से छात्र और उनके परिवार की मेहनत और पैसे दोनों बर्बाद हो सकते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


