इन्द्रपाल सिंह नर्मदापुरम। जिले के हिरनखेड़ा गांव में रविवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बदमाशों ने स्कूल को ही निशाना बना डाला। शासकीय माखनलाल चतुर्वेदी हायर सेकेंडरी स्कूल में अज्ञात आरोपियों ने ताला तोड़कर ऑफिस और रिकॉर्ड रूम में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि स्कूल के महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें, सेवा पुस्तिकाएं, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।
यहां कागजों में चल रहा जी राम जीः 5 लोगों को नोटिस जारी, किसी ने जवाब देना उचित नहीं समझा,
आक्रोशित ग्रामीणों ने धर्मकुंडी-इटारसी मार्ग पर लगाया जाम
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने धर्मकुंडी-इटारसी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही स्कूल परिसर में लाइट व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने की भी मांग उठाई है।
डकैती की 5 बड़ी वारदातः 1 दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, लाखों के जेवरात,
सुरक्षा और बिजली व्यवस्था की कमी
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में सुरक्षा और बिजली व्यवस्था की कमी के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी राकेश साहू, संकुल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हीरानखेड़ा ने दी।
बुरहानपुर में झोपड़ी में ‘स्कूल’: सरकारी फाइलों में ‘कवर्ड’ लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और…
थाने में घुसकर दबंगईः बंदूक की नोंक पर छुड़ाया अवैध रेत से भरे वाहन, पुलिस देखती रह गई,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


