Lalluram Desk. हेल्दी लाइफ के लिए सूखे मेवे और नट्स को सही तरीके से खाना उतना ही जरूरी है, जितना उन्हें डाइट में शामिल करना। हर ड्राई फ्रूट को एक जैसा भिगोना या रातभर पानी में छोड़ देना सही नहीं होता। और बहुत से लोग यही गलती करते हैं। पर अगर आप ऐसे ही करते रहेंगे तो इसका कोई फायदा पूरी तरह से नहीं ले पाएंगे। तो आज हम आपको बतायेंगे कि किस ड्राइफ्रूट को कितनी देर भिगोना चाहिए और कब खाना सबसे फायदेमंद रहता है।
बादाम
कैसे भिगोएं- छह से आठ घंटे या रातभर
कैसे खाएं-सुबह खाली पेट छिलका हटाकर
फायदे
1-विटामिन E से भरपूर – स्किन और बालों के लिए अच्छा
2-दिमागी फंक्शन और मेमोरी में मददगार
3-प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का अच्छा स्रोत
भिगोने से इसमें मौजूद फाइटिक एसिड कम होता है, जिससे पोषक तत्व बेहतर अवशोषित होते हैं।

अखरोट
कैसे भिगोएं- चार से छह घंटे
कैसे खाएं-सुबह या शाम स्नैक के रूप में
फायदे
1-ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर
2-हार्ट और ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद
3-एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत
ज्यादा देर भिगोने से स्वाद और टेक्सचर खराब हो सकता है।
किशमिश
कैसे भिगोएं- दो से चार घंटे
कैसे खाएं-सुबह खाली पेट, भिगोया हुआ पानी भी पी सकते हैं
फायदे
1-आयरन से भरपूर – खून की कमी में मददगार
2-पाचन सुधारने में सहायक
3-एनर्जी बूस्टर
अंजीर
कैसे भिगोएं- छह से आठ घंटे
कैसे खाएं-सुबह या शाम
फायदे
1-फाइबर से भरपूर – कब्ज में राहत
2-कैल्शियम का अच्छा स्रोत
3-हड्डियों के लिए फायदेमंद
काजू
कैसे खाएं-भिगोना जरूरी नहीं, एक से दो घंटे भिगो सकते हैं
बेस्ट टाइम-दिन में स्नैक के रूप में
फायदे
1-मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर
2-एनर्जी और इम्यूनिटी के लिए अच्छा
कितनी मात्रा सही है?
बादाम: 4–6
अखरोट: 1–2
किशमिश: 8–10
अंजीर: 1–2
काजू: 4–5
जरूरी बातें
1-सभी ड्राई फ्रूट्स को रातभर भिगोना जरूरी नहीं।
2-बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता है।
3-डायबिटीज या किडनी समस्या वाले लोग डॉक्टर से सलाह लें।
4-भिगोए हुए नट्स को ज्यादा देर तक खुले में न रखें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


